मुख्यमंत्री के लिए त्रिवेंद्र और पंत के बीच टक्कर, जानिए किसका पलड़ा है भारी ?

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री के लिए त्रिवेंद्र और पंत के बीच टक्कर, जानिए किसका पलड़ा है भारी ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद अब मुख्यमंत्री की दौड़ रोचक हो गयी है। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दावेदार पूरा दम लगाते हुए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के तीन प्रमुख दावेदारों सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रकाश पंत में से फिलहाल ये


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद अब मुख्यमंत्री की दौड़ रोचक हो गयी है। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दावेदार पूरा दम लगाते हुए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री की कुर्सी के तीन प्रमुख दावेदारों सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रकाश पंत में से फिलहाल ये लड़ाई अब गढ़वाल मंडल की डोईवाला विधानसभा से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत और कुमाऊं मंडल की पिथौरागढ़ विधानसभा से निर्वाचित विधायक प्रकाश पंत के बीच सिमट गयी है। ये मामला अब मुख्यमंत्री की कुर्सी से इतर गढ़वाल-कुमाऊं और ठाकुर – ब्राह्मण का भी हो गया है।

मुख्यमंत्री के लिए त्रिवेंद्र और पंत के बीच टक्कर, जानिए किसका पलड़ा है भारी ?

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रकाश पंत में फिलहाल प्रकाश पंत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

मुख्यमंत्री के लिए त्रिवेंद्र और पंत के बीच टक्कर, जानिए किसका पलड़ा है भारी ?

अगर प्रकाश पंत का नाम फाइनल होता है तो मुख्यमंत्री पद कुमाऊं के हिस्से में आ जाएगा। ऐसे में गढ़वाल-कुमाऊं और ठाकुर – ब्राह्मण समीकरणों के मद्देनजर भाजपा आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी अजय भट्ट से लेकर गढ़वाल के किसी नेता को दे सकता है।

बहरहाल मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दौड़ जारी है और दावेदारों की जोर आजमाइश का सिलसिला भी। हालांकि भाजपा संसंदीय बोर्ड ने मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत किया है। जो नियुक्त किए गये दो पर्यवेक्षकों नरेंद्र सिंह तोमर और सरोज पांडेय की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे