केदारनाथ में दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, यमुनोत्री में भी गई दो जानें

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

केदारनाथ में दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, यमुनोत्री में भी गई दो जानें

उत्तराखंड(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) केदारनाथ धाम में सोमवार को दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये दोनों महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले थे। और यमुनोत्री में भी दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उन्नास नगर ठाणे महाराष्ट्र के लक्ष्मणदास बाकसमल दुनेजा (73) और दरभंगा बिहार निवासी रमेश चंद्र झा


 उत्तराखंड(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) केदारनाथ धाम में सोमवार को दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये दोनों महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले थे। और यमुनोत्री में भी दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक उन्नास नगर ठाणे महाराष्ट्र के लक्ष्मणदास बाकसमल दुनेजा (73) और दरभंगा बिहार निवासी रमेश चंद्र झा (64) सोमवार को ही केदारनाथ धाम में यात्रा के लिए आए थे। लेकिन तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। प्रशासन उनके शव को भेजने की व्यवस्था में जुटा है।

बड़कोट के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि सोमवार सुबह नायपुर सवाईं माधोपुर राजस्थान निवासी रामस्वरूप(67 वर्ष) अन्य यात्रियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन को जा रहे थे। रामस्वरूप की यमुनोत्री जाते समय जानकीचट्टी में तबियत बिगड़ गई। पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों ने जान जोखिम में डालकर ओजरी डबरकोट स्लिप जोन पार कर यात्री को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने मृत यात्री का शव परिजनों को सौंप दिया।

यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रही पुणे महाराष्ट्र की मंगला प्रेमसुख दाबी (65) की रास्ते में तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे