शर्मनाक | सितारगंज में 4 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्‍कर्म

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

शर्मनाक | सितारगंज में 4 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्‍कर्म

सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना फिर सामने आ गई आई है। एक श्रमिक ने एक मासूम को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर श्रमिक की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में


सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना फिर सामने आ गई आई है। एक श्रमिक ने एक मासूम को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर श्रमिक की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घर के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे इसी दौरान सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाला मजदूर उनके घर पहुंचा और आंगन में खेल रही बच्ची को वहां से बहला-फुसलाकर उठा ले गया। आधे घंटे बाद जब बच्ची घर पहुंची तो डरी सहमी और रो रही थी।

परिजनों ने उसके डरने और रोने का कारण पूछा तब उसने श्रमिक की शर्मनाक काली करतूत बताई। इसके बाद माता पिता बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाल को घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे