गिरिराज की आजम खान को खुली चुनौती, कहा- रामपुर आकर बताएंगे कि क्या हैं बजरंग बली
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय जनता पार्टी नेता और बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे गिरिराज सिंह ने आजम खान के बजरंग अली वाले बयान पर कहा है बेगूसराय का चुनाव बीत जाने के बाद रामपुर आकर बताएंगे कि बजरंग बली क्या हैं। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय जनता पार्टी नेता और बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे गिरिराज सिंह ने आजम खान के बजरंग अली वाले बयान पर कहा है बेगूसराय का चुनाव बीत जाने के बाद रामपुर आकर बताएंगे कि बजरंग बली क्या हैं।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने शुक्रवार को एक जनसभा में बजरंग अली के नारे लगवाए थे जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया है। पूर्व में यह मामला यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उठा चुके हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और सपा गठबंधन के लिए अली हैं लेकिन उनके लिए बजरंग बली है।
जिसके बाद अब गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया कि आजम खान ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दिया अब हमारे भगवान को गाली दे रहा…आजम खान, बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आ के हम बताएंगे कि बजरंग बली क्या हैं।
हमारा Youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे