केंद्रीय मंत्री ने किया तिब्बत सीमा से लगी अग्रिम सीमा चौकियों का निरीक्षण

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

केंद्रीय मंत्री ने किया तिब्बत सीमा से लगी अग्रिम सीमा चौकियों का निरीक्षण

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को भारत तिब्बत सीमा से लगी भारत की अग्रिम सीमा चौकियों लपथल व रिमखिम का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सेना व आइटीबीपी के अधिकारियों, जवानों से मुलाकात की। इस दौरान सीमा पर भारत की ओर से संचालित गतिविधियों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री ने जानकारी


केंद्रीय मंत्री ने किया तिब्बत सीमा से लगी अग्रिम सीमा चौकियों का निरीक्षण

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को भारत तिब्बत सीमा से लगी भारत की अग्रिम सीमा चौकियों लपथल व रिमखिम का निरीक्षण किया।

यहां पर उन्होंने सेना व आइटीबीपी के अधिकारियों, जवानों से मुलाकात की। इस दौरान सीमा पर भारत की ओर से संचालित गतिविधियों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री ने जानकारी हासिल की।

केंद्रीय मंत्री ने किया तिब्बत सीमा से लगी अग्रिम सीमा चौकियों का निरीक्षण

उन्होंने आइटीबीपी व सेना के जवानों की हौसला अफजाई करते कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जिस प्रकार सेना के जवान बॉर्डर पर देश की सुरक्षा कर रहे हैं यह प्रेरणा की बात है।

तीन घंटे तक सीमा चौकियों का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय मंत्री विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली पहुंचे। यहां पर भारतीय पर्वतरोहण एवं स्कीइंग संस्थान से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री ने किया तिब्बत सीमा से लगी अग्रिम सीमा चौकियों का निरीक्षण

उन्होंने इस मौके पर जवानों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे