केंद्रीय मंत्री उमा भारती का एलान, नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव

  1. Home
  2. Country

केंद्रीय मंत्री उमा भारती का एलान, नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल में ये घोषणा करते हुए एलान कर दिया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अब वह राम मंदिर और गंगा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।उनका लक्ष्य अब मंदिर बनवाने का है। उनका कहना है कि वह राजनीति


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल में ये घोषणा करते हुए एलान कर दिया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अब वह राम मंदिर और गंगा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।उनका लक्ष्य अब मंदिर बनवाने का है।

उनका कहना है कि वह राजनीति तो करती रहेंगी लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने की बात से उन्होंने इनकार कर दिया है। उमा भारती, झांसी से सांसद हैं।आपको बता दें कि 90 के दशक में उमा भारती राम मंदिर आंदोलन का बड़ा चेहरा रह चुकी है। ऐसे में उनके इस बयान के कई मायने निकाले जाना लाजिमी है।

  Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे