ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ने से हिमालय पर है दुनिया की निगाह: हर्षवर्धन

  1. Home
  2. Country

ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ने से हिमालय पर है दुनिया की निगाह: हर्षवर्धन

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बुधवार को देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान आए। इस मौके पर उन्होंने संस्थान की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और विज्ञानियों से बात की। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि जब से जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ा है। दुनिया की निगाह


केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बुधवार को देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान आए। इस मौके पर उन्होंने संस्थान की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और विज्ञानियों से बात की।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि जब से जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ा है। दुनिया की निगाह हिमालय और ग्लेशियरों पर रहती है। देश भर में प्रयोगशालाएं खोली जा रही हैं। साथ ही ब्रिटेन के साथ भूकंप पर काम शुरू कर दिया है। वातावरण की ऊपरी परतों के अध्ययन से उन संकेतों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है जिससे भूकंप आने का पता पहले ही चल जाए।
उन्होंने बताया कि शिलांग में नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसमें तापमान आए बदलाव और प्रेशर का आकलन किया जा रहा है। ब्रिटेन के सहयोग से गंगा बेसिन के पांच सौ फुट ऊपर के माहौल की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पेरिस महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न देशों ने ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से निपटने के लिए काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने विज्ञानियों को मशविरा दिया कि वैज्ञानिक शोध को आम आदमी से जोड़ें। उन्होंने दावा किया कि देश के मौसम विभाग की सबसे सटीक भविष्यवाणी होती है। डॉप्लर रडार के साथ विभिन्न प्रकार के उपकरण देश के विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे