मुख्यमंत्री से मिली यूपी की पर्यटन मंत्री, यूपी-उत्तराखंड के इन मसलों पर हुई चर्चा

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री से मिली यूपी की पर्यटन मंत्री, यूपी-उत्तराखंड के इन मसलों पर हुई चर्चा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भेंट की। इस दौरान अलकनन्दा परिसर के समीप उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मध्य लैण्ड ट्रांसफर व अलकनन्दा परिसर में बनने वाले यूपी के पर्यटक आवास गृह के मामले पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र प्रभावित न हो इसके लिए भूमि स्थानान्तरण सबंधी जो मामला है उसका शीघ्र निस्तारण किया जाए। मेला क्षेत्र की उत्तर प्रदेश की भूमि उत्तराखण्ड को स्थान्तरित होगी जबकि उतनी ही भूमि उत्तर प्रदेश को अन्य स्थान पर दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने एचआरडीए के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अलकनन्दा परिसर में उत्तर प्रदेश द्वारा जो पर्यटक आवास गृह बनाया जा रहा है, उसके नक्शे की तकनीकि खामियों का निस्तारण करवाकर जल्द पास किया जाय। जिससे निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जा सकेमुख्यमंत्री से मिली यूपी की पर्यटन मंत्री, यूपी-उत्तराखंड के इन मसलों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरडीए आलोक कुमार पाण्डेय, उप मेलाधिकारी गोपाल सिंह चैहान, अधिशासी अभियंता एचआरडीए श्याम मोहन शर्मा, अधिशासी अभियंता इरिगेशन एस. आई कुड़ियाल, महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश निर्माण निगम आनन्द तिवारी आदि उपस्थित थे।

  Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे