उत्तराखंड | बिजली गिरने से चाची और भतीजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | बिजली गिरने से चाची और भतीजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा में चौना गांव में गुरुवार को खेतों में काम कर रहीं चाची और भतीजी की आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण राम और 21 वर्षीय भतीजी सपना खेतों


उत्तराखंड |  बिजली गिरने से चाची और भतीजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्‍मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्‍मोड़ा में चौना गांव में गुरुवार को खेतों में काम कर रहीं चाची और भतीजी की आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण राम और 21 वर्षीय भतीजी सपना  खेतों में काम कर रहे थे तभी अचानक मौसम खराब हो गया और गर्जना के साथ तेज बारिश होने लगी। तभी चाची-भतीजी एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।उत्तराखंड |  बिजली गिरने से चाची और भतीजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी और दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। बहुत देर तक जब वे दोनों घर नहीं लौटी तो गांव वाले परिजनों ने उनकी तलाश की ।खेत में चाची-भतीजी का शरीर बुरी तरह झुलसा पड़ा था। दोनों को बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, मगर तब उनकी मौत हो चुकी थीं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे