विकास कार्यों में अमल पर पीछे है उत्तराखंड: वेंकैया नायडू
देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून पहुंच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि केंद्र की योजनाओं में अमल पर उत्तराखंड की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड पीछे है। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने के अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने
देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून पहुंच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि केंद्र की योजनाओं में अमल पर उत्तराखंड की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड पीछे है। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने के अफसरों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीएम ने नई पद्यति की शुरुआत की। राज्यों को अपना प्रस्ताव तैयार करना होगा। स्टेट एक्शन प्लान सबसे सही है। राज्यों का तीन साल का प्लान एक साथ स्वीकृत है। विकास के लिए केंद्र और राज्य का साथ चलना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मलिन बस्ती शब्द ठीक नहीं है। स्लम्स के लिए कुछ अलग होना चहिए। उत्तराखंड के सभी शहर ओडीएफ करने का राज्य सरकार ने वायदा किया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे