उत्तराखंड | बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक बस को छोड़कर फरार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक बस को छोड़कर फरार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के प्रेमनगर में सिटी बस की चपेट में आने से एक बाइकसवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। युवक नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी था। जानकारी के मुताबिक चकराता में जोगियों का रहने वाला 23 साल का अर्जुन मंगलवार को करीब


उत्तराखंड | बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक बस को छोड़कर फरार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के प्रेमनगर में सिटी बस की चपेट में आने से एक बाइकसवार युवक की मौत हो गई।  हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। युवक नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी था।

जानकारी के मुताबिक चकराता में जोगियों का रहने वाला 23 साल का अर्जुन मंगलवार को करीब 3:30 बजे बाइक से प्रेमनगर से देहरादून की तरफ आ रहा था। पुलिस के मुताबिक बाइक की गति काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सड़क पर काफी दूर तक फिसलते चली गई।उत्तराखंड | बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक बस को छोड़कर फरार

तभी सामने से तेजी से आ रही सिटी बस बाइक से टकरा गई और अर्जुन सिंह बस के पहिए के नीचे आ गया। पुलिस ने अर्जुन को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अर्जुन नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। मंगलवार को वह नोएडा जाने वाला था। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही हैं।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे