भाजपा विधायक के बचाव में उतरी पार्टी, सरकार पर साधा निशाना

  1. Home
  2. Uttarakhand

भाजपा विधायक के बचाव में उतरी पार्टी, सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़े के घायल होने के मामले में भाजपा पूरी तरह अपने विधायक गणेश जोशी के बचाव में उतर आई है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने जोशी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा विधायक ने लाठी जरूर उठायी थी


भाजपा विधायक के बचाव में उतरी पार्टी, सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़े के घायल होने के मामले में भाजपा पूरी तरह अपने विधायक गणेश जोशी के बचाव में उतर आई है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने जोशी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा विधायक ने लाठी जरूर उठायी थी लेकिन लाठी घोड़े की बजाए जमीन पर मारी थी। उन्होंने गणेश जोशी पर फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप भी सरकार पर लगाया।

भट्ट ने रावत सरकार पर भाजपा के प्रदर्शन को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर घोड़े दौड़ाए गए। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने इससे संबंधित वीडियो और तस्वीरें दिखाते हुए मुख्यमंत्री रावत पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अजय भट्ट ने दावा किया कि घोड़े की मेडिकल रिपोर्ट में भी घोड़े पर लाठियों से चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे