उत्तराखंड | वित मंत्री प्रकाश पंत ने पेश किया बजट, इस पर रहा त्रिवेंद्र सरकार का फोकस

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | वित मंत्री प्रकाश पंत ने पेश किया बजट, इस पर रहा त्रिवेंद्र सरकार का फोकस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वर्ष 2019-20 का बजट विधानसभा में पेश किया। चुनावी साल में त्रिवेंद्र सरकार के बजट में महिला सशक्तीकरण, सहकारिता विकास, किसानों के कल्याण व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 48663.90 करोड़ रुपए


उत्तराखंड | वित मंत्री प्रकाश पंत ने पेश किया बजट, इस पर रहा त्रिवेंद्र सरकार का फोकस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वर्ष 2019-20 का बजट विधानसभा में पेश किया। चुनावी साल में त्रिवेंद्र सरकार के बजट में महिला सशक्तीकरण, सहकारिता विकास, किसानों के कल्याण व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं।

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 48663.90 करोड़ रुपए का बजट सदन में पेश किया। इस दौरान बताया गया कि सरकार को राजस्व में घाटा नहीं हुआ है। बजट में खेती व किसानी के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने की घोषणा की।

त्रिवेंद्र सरकार का य़ह पहला सरप्लस बजट है। जिसमें खर्च से ज्यादा सरकार की कमाई होगी। बजट के तहत 48679.43 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। जबकि सरकार का बजट  48663.90 करोड़ का है।

उत्तराखंड | वित मंत्री प्रकाश पंत ने पेश किया बजट, इस पर रहा त्रिवेंद्र सरकार का फोकस

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि  वित्तीय वर्ष 2019-2020 का  बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए, उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु सुनियोजित बजट प्रस्तुत किया।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे