उत्तराखंड | 9 जिलों में लॉकडाउन में राहत का फैसला वापस, अब इतने बजे तक खुलेंगी दुकानें

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | 9 जिलों में लॉकडाउन में राहत का फैसला वापस, अब इतने बजे तक खुलेंगी दुकानें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सुरक्षित नौ जिलों में दी गई राहत वापस ले ली है। अब प्रदेश में पर्वतीय और शहरी क्षेत्रों में पूर्व की भांति सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय


उत्तराखंड | 9 जिलों में लॉकडाउन में राहत का फैसला वापस, अब इतने बजे तक खुलेंगी दुकानें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सुरक्षित नौ जिलों में दी गई राहत वापस ले ली है। अब प्रदेश में पर्वतीय और शहरी क्षेत्रों में पूर्व की भांति सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाऊन को सख्ती से लागू रखना है। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। पेशेन्ट केयर पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में तय किया गया कि राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की  गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।

पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा उपस्थित थे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे