मुख्यमंत्री और प्रकाश पंत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

मुख्यमंत्री और प्रकाश पंत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

पिथौरागढ़ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] रविवार को देर रात सीमान्त जनपद पिथौरागढ में हो रही वर्षा के बाद धारचूला के ग्राम ढूगातोली में हुई भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन से हुई तबाही का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत औऱ वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने जायजा लिया। दोनों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस


पिथौरागढ़ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]   रविवार को देर रात सीमान्त जनपद पिथौरागढ में हो रही वर्षा के बाद धारचूला के ग्राम ढूगातोली में हुई भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन से हुई तबाही का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत औऱ वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने जायजा लिया। दोनों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी  किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि मौसम की चेतावनी के चलते आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यो के लिए सरकार पूरी तरह से सजग है। मौसम की चेतावनी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट रहता है। इसके चलते बीती रात धारचूला के ग्राम ढूगातोली में हुई तबाही में राहत एवं बचाव कार्यो के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ ही एसडीआरफ के जवान मुस्तैदी से कार्य कर रहे है।

रावत ने कहा कि सीमान्त जनपद का धारचूला एवं मुनस्यारी इलाका आपदा के मामले मे काफी संवदेनशील है इन क्षेत्रों मे आपदाओं के नियंत्रण एवं भूस्खलन जैसी समस्याओं के स्थायी निराकरण के लिए सचिव आपदा प्रबंधन को कारणों का पता लगाये जाने तथा स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये है। भारत सरकार के सहयोग से इन क्षेत्रों में स्थायी समाधान किये जाने की दिशा में प्रदेश सरकार कार्य करेगी।

वित्तमंत्री पंत ने कहा कि विगत देर रात आपदा की जानकारी सरकार को मिल गई थी। स्थानीय  प्रशासन एवं एसडीआरएफ के जवानों द्वारा तत्काल राहत कार्य प्रारम्भ कर दिये गये है। घायलो एवं प्रभावित लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाये जाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआपहमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे