उत्तराखंड | मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि

खटीमा (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा के मोहम्मदपुर भूड़िया खटीमा स्थित आवास पर जाकर शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने वीर जवानों पर गर्व है। पुलवामा आतंकी हमले में


उत्तराखंड  |  मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि

खटीमा (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद  बीरेन्द्र सिंह राणा के मोहम्मदपुर भूड़िया खटीमा स्थित आवास पर जाकर शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने वीर जवानों पर गर्व है। पुलवामा आतंकी हमले में हमारे दो वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश इन शहीदों के परिजनों के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक मदद के साथ ही उनके आश्रितों को उनकी योग्यता के आधार पर सेवायोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि हमारे इन जवानों का बलिदान बेकार नही जाने दिया जायेगा।उत्तराखंड  |  मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री के साथ सांसद भगत सिंह कोश्यारी, क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी शहीद बीरेन्द्र सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे