आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला, जानिए दौड़ में कौन निकला सबसे आगे ?

  1. Home
  2. Dehradun

आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला, जानिए दौड़ में कौन निकला सबसे आगे ?

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल का जवाब आज सामने आ सकता है। जानकारी के अनुसार आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। जिसके बाद शाम तक मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होने की भी संभावना है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें


आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला, जानिए दौड़ में कौन निकला सबसे आगे ?

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल का जवाब आज सामने आ सकता है। जानकारी के अनुसार आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। जिसके बाद शाम तक मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होने की भी संभावना है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

कौन-कौन है दौड़ में ? | निर्वाचित विधायकों में से मुख्यमंत्री की दौड़ में फिलहाल सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रकाश पंत के नाम शामिल हैं। हालांकि कुछ सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भी सीएम की कुर्सी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

दौड़ में आगे कौन ? | जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की दौड़ में त्रिवेंद्र सिंह रावत औऱ प्रकाश पंत के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। फिलहाल में जो खबर मिल रही है उसके अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत को संघ का समर्थन मिलने से रावत इस दौड़ में पंत से आगे निकलते दिख रहे हैं।

कैसे होगा मुख्यमंत्री का चुनाव ? | बीजेपी संसदीय बोर्ड ने मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत किया है। साथ ही दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जो सभी निर्वाचित विधायकों की राय के बाद अपनी रिपोर्ट अमित शाह को सौंपेंगे और इस रिपोर्ट के आधार पर अमित शाह मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

मंत्री बनने के लिए भी शुरु हो गई है जोड़-तोड़, जानिए कौन-कौन है लाइन में ?

बहुमत मिलते ही मोदी सरकार ने दिया उत्तराखंड को पहला तोहफा

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे