हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने दी ये चेतावनी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने दी ये चेतावनी

कोटद्वार (पौड़ी) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का रास्ता अख्तियार करने वाले कर्मचारियों को कड़ी नसीहत दी है। रावत ने कहा कि वे उत्तराखंड को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने देंगे। कोट्दावर में मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड हड़ताली प्रदेशों


कोटद्वार (पौड़ी) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का रास्ता अख्तियार करने वाले कर्मचारियों को कड़ी नसीहत दी है। रावत ने कहा कि वे उत्तराखंड को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने देंगे।

कोट्दावर में मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड हड़ताली प्रदेशों की सूची में सबसे आगे है। यह हमारे लिए सोचनीय विषय है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड को हड़ताली प्रदेश नही बनने देंगे, इसमें जनता का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्मिको की हड़ताल से विकास कार्य बाधित होते है। राज्य सरकार विकास के कार्यों में इस प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नही करेगी।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे