7 लाख पेड़ लगाने के साथ हर जिले में एक नदी को पुर्नजीवित करने का लक्ष्य

  1. Home
  2. Dehradun

7 लाख पेड़ लगाने के साथ हर जिले में एक नदी को पुर्नजीवित करने का लक्ष्य

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने हरेला पर्व पर आगामी 16 जुलाई को सभी जिलाधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक सांस्कृतिक पर्व है, लोगों को इसके साथ जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाय। इसके साथ ही हरेला में लगाए जाने वाले


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने हरेला पर्व पर आगामी 16 जुलाई को सभी जिलाधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक सांस्कृतिक पर्व है, लोगों को इसके साथ जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाय। इसके साथ ही हरेला में लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में कम से कम एक नदी/वॉटर बॉडी/तालाब को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य लें। नैनीताल में सूखा ताल को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखें। इस सीजन में वृक्षारोपण अभियान ऐसी नदियों को ध्यान में रखते हुए किया जाय।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि बागेश्वर जिले में दालचीनी की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं, यहां पर दालचीनी क्लस्टर विकसित  करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। यहां पर श्रीलंका पैटर्न दालचीनी क्लस्टर विकसित किए जाएं। कपकोट में ऑफ सीजन आमो की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में काली इलायची की खेती की एक बेल्ट विकसित की जा सकती है। साथ ही प्रसंस्करण तंत्र भी विकसित करना होगा।

बागेश्वर में कलना गदेरा को पुनर्जीवन हेतु चुना गया है जहाँ लगभग २-३ लाख पौधे लगाए जाएँगे। जिलाधिकारी बागेश्वर ने अंकुरण कार्यक्रम जड़ी बूटी, दालचीनी और अन्य मसालों के लिए, शहतूत के प्रोत्साहन के लिए शुरू किया है। देहरादून में सुस्वा नदी एवं हरिद्वार में रानीपुर रो नदी को पुनर्जीवन हेतु चुना गया है। पौड़ी में नयार नदी को चुनने की सलाह दी गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जिला अधिकारी पौड़ी को 16 जुलाई को 50 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी 16 जुलाई को 25 हजार पेड़ों का वृक्षारोपण पूरे जिले में किया जाएगा तथा इस पूरे मौसम में सात लाख पेड़ लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य सचिव एस0 रामास्वामी, प्रमुख सचिव आनन्द वर्धन, श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव मुख्यमंत्री अमित नेगी, सचिव आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधिका झा, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे