उत्तराखंड | दीवाली की छुट्टी पर आना था घर लेकिन तिरंगे में लिपट कर पहुंचे शहीद राजेन्द्र

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड | दीवाली की छुट्टी पर आना था घर लेकिन तिरंगे में लिपट कर पहुंचे शहीद राजेन्द्र

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राजेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर पिथौरागढ़ पहुंचा राजेन्दर को इस दीपावाली पर छुट्टी लेकर घर पहुंचना था, लेकिन शनिवार को तिरंगे में लिपटा उनका पार्थीव शरीर पहुंचा तो हर कोई गमगीन था। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और


पिथौरागढ़  (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राजेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर पिथौरागढ़ पहुंचा राजेन्दर को इस दीपावाली पर छुट्टी लेकर घर पहुंचना था, लेकिन शनिवार को तिरंगे में लिपटा उनका पार्थीव शरीर पहुंचा तो हर कोई गमगीन था।

इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पिथौगराढ़ जिले के गंगोलीहाट के बनेडाकंड ले जाया गया, जहा पर सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

आपको बता दें कि गुरुवार को सीमा संगठन (बीआरओ) के काफिले को सुरक्षा प्रदान कर रहे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के निवासी जवान राजेंद्र सिंह पर हमला उस वक्त हुआ, जब काफिला एनएच 44 के पास अनंतनाग बाइपास तिराहे से गुजर रहा था।

इस दौरान कुछ युवकों ने वाहन पर पथराव किया और सिर पर पत्थर लगने से राजेंद्र घायल हो गए थे। इसके बाद राजेंद्र सिंह को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

उत्तराखंड के बडेना गांव निवासी राजेंद्र सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुए थे और उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं। राजेंद्र क्विक रियेक्शन टीम (क्यूआरटी) के सदस्य थे।

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

शहादत को सलाम | सीमा पर शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे