निकाय चुनाव | नतीजों पर बोले त्रिवेंद्र- जनता ने सरकार के 20 माह के कामकाज पर मुहर लगाई

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | नतीजों पर बोले त्रिवेंद्र- जनता ने सरकार के 20 माह के कामकाज पर मुहर लगाई

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य सरकार के 20 माह के कामकाज पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार की कसौटी पर परखा जा रहा था और जनता ने भाजपा को समर्थन


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य सरकार के 20 माह के कामकाज पर मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार की कसौटी पर परखा जा रहा था और जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। यही कारण है राज्यभर में निकायों में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने निकायों में अच्छी खासी बढ़त हासिल की है। पिथौरागढ़ जिले में तो सभी निकायों में भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि तमाम छोटे निकायों में जहां भाजपा कभी नहीं जीती, वहां इस बार पार्टी ने जीत दर्ज की है। फिर चाहे वह कर्णप्रयाग, गौचर हों या दूरस्थ क्षेत्रों के अन्य निकाय, सभी जगह भाजपा का प्रदर्शन बढि़या रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां तक नगर निगमों में महापौर पदों का सवाल है तो इनमें भी एकाध को छोड़ सभी सीटों पर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इससे साफ है कि जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों को सिर आंखों पर बैठाते हुए उस पर अपने समर्थन की मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निकाय तरक्की के पथ पर आगे बढ़ें और वहां नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें, इसके लिए पूरी गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। बगैर किसी भेदभाव के निकायों के सशक्तीकरण के प्रयास होंगे। निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सबको साथ लेकर कदम बढ़ाए जाएंगे।

उत्तराखंड निकाय चुनाव | इस सीट का परिणाम रोका गया, अब दोबारा होगा मतदान

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

निकाय चुनाव | बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीयों ने इतनी सीटें जीती, क्षेत्रीय दल UKD का सूपड़ा साफ

उत्तराखंड | जानिए मेयर की सभी सात सीटों का हाल, कहां – कौन जीता

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे