मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अक्षय तृतीया को सुख एवं समृद्धि बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। हमारी संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। उन्होंने इस पावन


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो)  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अक्षय तृतीया को सुख एवं समृद्धि बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। हमारी संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अक्षय तृतीया पर प्रदेश में यमुनोत्री एवं गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जायेगी। उन्होंने देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्वालुओं का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे