मुख्य सचिव ने हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्य सचिव ने हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य सचिव, उत्पल कुमार सिंह द्वारा विगत दिवस हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर का भ्रमण किया गया। मुख्य सचिव ने हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर की plant tissue culture lab, soil testing lab का भी अवलोकन किया। HARC सचिव महेंद्र सिंह कुवंर ने मुख्य सचिव से राज्य में सेब के PCDO (मातृ ऑर्चर्ड) की HARC


मुख्य सचिव ने हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य सचिव, उत्पल कुमार सिंह द्वारा विगत दिवस हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर  का भ्रमण किया गया। मुख्य सचिव ने हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर  की plant tissue culture lab, soil testing lab  का भी अवलोकन किया।

HARC  सचिव महेंद्र सिंह कुवंर ने मुख्य सचिव से राज्य में सेब के PCDO  (मातृ ऑर्चर्ड) की  HARC  द्वारा की गई पहल, रवाई घाटी के किसानों के हित में मंडी खोलना, एवं विभाग में मौजूद मशीनों को सरकार द्वारा किसी तरह की गारंटी प्राप्त होने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस संबंध मे मुख्य सचिव द्वारा जिलाधिकारी को निर्देश दिये गयें।

मुख्य सचिव ने  HARC  के नवीनतम प्रयासों एवं  HARC  की पूरी टीम के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने  HARC  नौगांव के द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर  जिलाधिकारी उत्तराकाशी उपजिलाधिकारी बड़कोट सतलुज हाइड्रो प्रोजेक्ट के सामान्य प्रबंधक, रवाई घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक के अध्यक्ष, जगमोहन सिंह कार्यालय सचिव तथा जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

इसके साथ ही मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी, हटाल, नौगांव, आदि का भ्रमण किया। लाखामण्डल में भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून के चयनित न्यू डेस्टिनेशन लाखामंडल हेतु नामित कन्सलटैन्ट को वाछिंत निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की 13 जनपदों में पर्यटन की दृष्टि से 13 न्यू डेस्टिनेशन को विकसित करने के निर्देश के  क्रम में देहरादून में लाखामंडल को चयनित किया गया है।

मुख्य सचिव ने हिमालयन ऐक्शन रिसर्च सेन्टर का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश उन्होंने हनोल क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित योजना आजीविका के अन्तर्गत किए गये कार्योका मौके पर निरीक्षण किया। तथा किसानों के साथ वार्ता की। उन्होंने हटाल में किसान प्रेमचंद शर्मा द्वारा कृषि पर किए गये अभिनव प्रयोगों को देखा। वार्ता के दौरान किसानों द्वारा क्षेत्र में पेयजल एंव पशु चिकित्सालय की मांग की गयी, जिस पर मुख्य सचिव द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गयें।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे