उत्तराखंड | दहेज की ये डिमांड पूरी नही करने पर एक दिन पहले बारात लाने से किया इंकार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | दहेज की ये डिमांड पूरी नही करने पर एक दिन पहले बारात लाने से किया इंकार

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी से ठीक एक दिन पहले वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। युवती पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती के घर 20 जून को बारात आनी थी।


रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी से ठीक एक दिन पहले वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। युवती पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती के घर 20 जून को बारात आनी थी। युवती पक्ष ने शादी की सारी तैयारी कर ली थी, लेकिन दहेज में कार नहीं मिलने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इससे युवती पक्ष के लोगों में शादी की खुशी पल पर में गम में तब्दील हो गई।

युवती पक्ष ने युवक से बात की तो वह शादी से इनकार कर घर फरार हो गया।एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक पक्ष से वार्ता की जा रही है। इसके बाद भी बात नहीं बनती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे