‘लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज हुआ उत्तराखंड के इस जिले का नाम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

‘लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज हुआ उत्तराखंड के इस जिले का नाम

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के हिस्से में एक बड़ी उपलब्धि आई है। जिले का नाम प्रतिष्ठित ‘लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज हुआ है। ऊधम सिंह नगर जिले को सबसे तेज शौचालय बनाने के लिए मिला है। ऊधम सिंह नगर जिले में 20 दिन में आठ हजार शौचालय निर्माण किए गए। इतने कम


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के हिस्से में एक बड़ी उपलब्धि आई है। जिले का नाम प्रतिष्ठित ‘लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज हुआ है।

ऊधम सिंह नगर जिले को सबसे तेज शौचालय बनाने के लिए मिला है। ऊधम सिंह नगर जिले में 20 दिन में आठ हजार शौचालय निर्माण किए गए। इतने कम समय में इतनी तेज गति से शौचालय का निर्माण करने वाला यह देश का एकमात्र जिला है।

वर्ष 2015 में 25 जनवरी से 15 फरवरी के बीच ऊधमसिंहनगर जिले में मिशन स्वाभिमान के तहत आठ हजार शौचालय बनाए गए थे। मात्र 20 दिन की अवधि में इतनी बड़ी संख्या में शौचालय बनाने को लिम्का बुक में दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में जिले में 96 प्रतिशत घरों में शौचालय हैं। इस पर ऊधमसिंहनगर के तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जनता से सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे