उत्तराखंड | स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा पुलिया से नीचे गिरी, मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा पुलिया से नीचे गिरी, मौत

कर्णप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही 12वीं की एक छात्रा कर्णप्रयाग के लगांसू बाजार में डाट पुलिया से नीचे जा गिरी। छात्रा की मौत की खबर से शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज लंगासू में अध्ययनरत 12वीं


कर्णप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही 12वीं की एक छात्रा कर्णप्रयाग के लगांसू बाजार में डाट पुलिया से नीचे जा गिरी। छात्रा की मौत की खबर से शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज लंगासू में अध्ययनरत 12वीं की छात्रा रश्मि राणा (16) पुत्री अमर सिंह राणा, दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर देवलीबगड़ लौट रही थी ।

वह लंगासू में शिव मंदिर के पास डाट पुलिया से गुजर रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पत्थरों के बीच जा गिरी। गिरने से छात्रा के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस और स्थानीय लोग छात्रा को सीएचसी कर्णप्रयाग ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।

.हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे