उत्तराखंड | बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे त्रिवेंद्र…युवाओं, महिलाओं किसानों पर रहेगा फोकस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे त्रिवेंद्र…युवाओं, महिलाओं किसानों पर रहेगा फोकस

भराड़ीसैंण (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैंण में चल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश करेंगे। बजट में सरकार ने 53 हजार करोड़ की व्यवस्था की है। इससे पहले सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई। जिसके तहत सकल घरेलू उत्पाद में 6.87


उत्तराखंड | बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे त्रिवेंद्र…युवाओं, महिलाओं किसानों पर रहेगा फोकस

भराड़ीसैंण (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैंण में चल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश करेंगे। बजट में सरकार ने 53 हजार करोड़ की व्यवस्था की है।

इससे पहले सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई। जिसके तहत सकल घरेलू उत्पाद में 6.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय एक लाख 98 हजार 738 है। वहीं कृषि और खनन में ग्रोथ रेट नेगेटिव है। पशुपालन में गोवंशीय और महिवंशीय नेगेटिव ग्रोथ 9.38 है। दुग्ध उत्पादन बढ़ा है। फॉरेस्ट कवर 8.04 प्रतिशत बढ़ा है।

उत्तराखंड | बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे त्रिवेंद्र…युवाओं, महिलाओं किसानों पर रहेगा फोकस

संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि भराड़ीसैंण में हो रहा बजट सत्र ऐतिहासिक होगा। सरकार का आम बजट विकास के रूप में नजर आएगा। युवाओं, महिलाओं, किसानों और कर्मचारियों के साथ हर वर्ग के विकास को बजट में शामिल किया है। इसके माध्यम से सरकार की पिछले तीन वर्षों में लाई योजनाओं को और गति दी जाएगी। साथ ही आने वाले दो सालों में नई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बजट में खास व्यवस्था होगी।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे