अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान

  1. Home
  2. Uttarakhand

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान

मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में मुख्यमंत्री निवास पर महिला शक्ति को सम्मानित किया। 11 आईएएस, 9 आईपीएस व 8 आई.एफ.एस. अधिकारियों को ’’मुख्यमंत्री महिला सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। ये हुए सम्मानित आईएएस अधिकारियों में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, भूपिंदर कौर औलख, ज्योति खैरवाल, दमयन्ती


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मानमंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में मुख्यमंत्री निवास पर महिला शक्ति को सम्मानित किया। 11 आईएएस, 9 आईपीएस व 8 आई.एफ.एस. अधिकारियों को ’’मुख्यमंत्री महिला सम्मान’’ से सम्मानित किया गया।

ये हुए सम्मानित

आईएएस अधिकारियों में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, भूपिंदर कौर औलख, ज्योति खैरवाल, दमयन्ती दोहरे, ऊषा शुक्ला, रंजना, सोनिका, ईवा सहाय, स्वाती भदौरिया व वंदना को किया सम्मानित।

आईपीएस अधिकारियों में विम्मी सचदेवा, रिधिम अग्रवाल, नीरू गर्ग, स्वीटी अग्रवाल, निवेदिता कुकरेती, रेणुका, विमला गुंज्याल, प्रीति व तृप्ति भट्ट को किया सम्मानित।

आईएफएस अधिकारियों में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रंजना काला, नीना ग्रेवाल, मीनाक्षी जोशी, तेजस्वनी, नीतू, कहकशा, कल्याणी व नेहा वर्मा को किया सम्मानित।

इसके साथ ही लेखन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने सुनीता चैहान, काव्य के क्षेत्र में वीना पाणी जोशी, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. इन्दु सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र में अंजली नौरीयाल, संगीत के क्षेत्र में सोनिया आनंद व उद्यम के क्षेत्र में राकेश धवन को भी किया सम्मानित।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे