राज्यपाल ने किया ‘स्प्रैडएकर्स सीनियर सिटीजंस होम‘ का उद्घाटन

  1. Home
  2. Dehradun

राज्यपाल ने किया ‘स्प्रैडएकर्स सीनियर सिटीजंस होम‘ का उद्घाटन

राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल ने आज रविवार को वाई.डब्ल्यू.सी.ए. परिसर में ‘स्प्रैडएकर्स सीनियर सिटीजंस होम‘ का उद्घाटन किया। केवल महिलाओं के लिए बने इस वृद्धालय का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन बहुत गौरवशाली और विशेष है क्योंकि आज पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित, गरीबों


राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल ने आज रविवार को वाई.डब्ल्यू.सी.ए. परिसर में ‘स्प्रैडएकर्स सीनियर सिटीजंस होम‘ का उद्घाटन किया।

केवल महिलाओं के लिए बने इस वृद्धालय का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन बहुत गौरवशाली और विशेष है क्योंकि आज पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित, गरीबों और कमजोर लोगों की मसीहा, दया, करूणा की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी जा रही है। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिये जाने पर प्रत्येक भारतीय गौरवन्वित होगा।

देहरादून शहर के बीचों-बीच वाई.डब्ल्यू.सी.ए. के विशाल परिसर में सभी वर्ग/धर्म की महिलाओं के लिए संचालित वोकेषनल ट्रेनिंग की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की दृष्टि से इस विशाल परिसर का पूरा लाभ लेने का प्रयास करना चाहिए। परिसर में स्पोर्ट्स एक्टिविटी व मेडिकल कैम्प आयोजन जैसी अन्य कई गतिविधियों को शामिल करके इसे  सोषल एक्टिविटीज का आदर्श केन्द्र बनाया जा सकता है। इससे वाई.एम.सी.ए. के सामाजिक उत्थान और समाज सेवा के उद्देश्यों को साकार करने व विस्तार देने में मदद मिलेगी।

राज्यपाल ने 12 वृद्ध महिलाओं की क्षमता वाले इस ओल्ड ऐज होम में लिए की गई व्यवस्थाओं को उच्च स्तरीय बताते हुए वाई.डब्ल्यू.सी.ए. को नेक काम के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।

कार्यक्रम में रेवरन डा. सतीश ज्ञान, डा. शकुन्तला डेविड (नेशनल प्रेसीडेंट वाई.डब्ल्यू.सी.ए.) श्री नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा तथा डा. फारूख सहित अनेक विशिष्ट महानुभाव मौजूद थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे