योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का पुनरूत्थान हो रहा है : राज्यपाल

  1. Home
  2. Dehradun

योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का पुनरूत्थान हो रहा है : राज्यपाल

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड पर्यटन व गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ केके पॉल ने देश विदेश से आए योग साधकों को योग को जीवन मे आत्मसात करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि योग भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा दुनिया को प्रदान की गई


योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का पुनरूत्थान हो रहा है : राज्यपाल

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड पर्यटन व गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ केके पॉल ने देश विदेश से आए योग साधकों को योग को जीवन मे आत्मसात करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि योग भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा दुनिया को प्रदान की गई एक नया तोहफा है। आज हमारे देश के योगाचार्य इस विधा से पूरे विश्व में शांति और स्वास्थ्य का संदेश बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति को बनाए रखने में संत-महात्माओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पहले जब संचार के साधन नहीं थे, संत-महात्मा देशाटन करते रहते थे और सांस्कृतिक एकता का संदेश भारत के सभी भागों में पहुंचाते थे।

योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का पुनरूत्थान हो रहा है : राज्यपाल

योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का पुनरूत्थान हो रहा है। आज सभी देशों ने योग के महत्व को स्वीकार किया है। राज्यपाल ने कहा कि योग के साथ ध्यान-साधना भी जरूरी है। इसका सबसे बड़ा फायदा मस्तिष्क को नियंत्रित करने में मिलता है। इससे एकाग्रता की शक्ति बढ़ती है। योग से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होता है।

उन्होंने कहा कि योग महोत्सव ने पूरी दुनिया में एकता का संदेश दिया है। उन्होंने योग महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कहा की 20 साल पहले तक योग तो था मगर योग के प्रति लोगों में जिज्ञासा नहीं थी। मगर योग गुरु बाबा रामदेव के प्रयासों से पिछले डेढ़ दशक से योग घर घर में पहुंच चुका है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे