उत्साह और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं होली: राज्यपाल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्साह और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं होली: राज्यपाल

उत्तराखंड के राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों को होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। रंग और उल्लास के इस पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है- ‘‘होली का पर्व जीवन के प्रत्येक पल को उमंग और उत्साह से जीने का संदेश देता है।


उत्तराखंड के राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों को होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

रंग और उल्लास के इस पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है- ‘‘होली का पर्व जीवन के प्रत्येक पल को उमंग और उत्साह से जीने का संदेश देता है। सभी प्रदेशवासी इस पर्व को उत्साह और सौहार्द की भावना के साथ मनायें।
होलिका दहन की परम्परा से संदेश मिलता है कि हर प्रकार की नकारात्मकता को जीवन से दूर करते हुए सकारात्कता की रक्षा की जाय। जिस प्रकार हम होली में विभिन्न रंगों सेे एक दूसरे को रंग कर खुशी का अनुभव करते हैं उसी प्रकार जीवन में आने वाले अलग-अलग प्रकार के क्षणों का व्यक्ति को आनन्द लेना चाहिए। भारतीय समाज में मनाये जाने वाले विभिन्न त्यौहार जीवन जीन की कला सिखाते हैं।’’

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे