उत्तराखंड की शिक्षा की स्थिति पर श्वेत पत्र लाएगी त्रिवेंद्र सरकार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड की शिक्षा की स्थिति पर श्वेत पत्र लाएगी त्रिवेंद्र सरकार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल से खुश नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हड़ताल की प्रवृत्ति को कम करना होगा। उत्तराखण्ड को हड़ताल प्रदेश नहीं बनने दिया जा सकता है। ये भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, पूरी जानकारी यहां रावत


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल से खुश नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हड़ताल की प्रवृत्ति को कम करना होगा। उत्तराखण्ड को हड़ताल प्रदेश नहीं बनने दिया जा सकता है। ये भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, पूरी जानकारी यहां

रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की स्थिति पर जल्द श्वेत पत्र लाएंगे, खाली हो रहे स्कूलों को पीपीपी मोड पर चलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में कम होती जा रही छात्र-संख्या को चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। शिक्षकों को इसे पूरी गम्भीरता से लेना चाहिए। विद्यालय रोजगार के केंद्र की बजाय शिक्षा के केंद्र बनें। स्कूलों में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु एनआईसी के सहयोग से एक मोबाईल ऐप विकसित किया गया है। यह ऐप विद्यालयों द्वारा संचालित मासिक परीक्षाओं के परिणामों के अनुश्रवण में भी सहायक सिद्ध होगा।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे