उत्तराखंड | घर में झूला झूलते हुए गले में फंसा चुन्नी का फंदा, बच्ची की मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | घर में झूला झूलते हुए गले में फंसा चुन्नी का फंदा, बच्ची की मौत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है। यहां घर में झूला झूलते समय 10 साल की बच्ची की मौत हो गई ।प्रिया की मौत से मां और बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक परमल सिंह दुबई में काम करते है और उनकी पत्नी तीन बेटियों के


उत्तराखंड |  घर में झूला झूलते हुए गले में फंसा चुन्नी का फंदा, बच्ची की मौत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है। यहां घर में झूला झूलते समय 10 साल की बच्ची की मौत हो गई ।प्रिया की मौत से मां और बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक परमल सिंह दुबई में काम करते है और उनकी पत्नी तीन बेटियों के साथ प्रेमनगर के स्मिथनगर में रहती हैं। बुधवार दोपहर को छोटी बेटी प्रिया पोखरियाल पहली मंजिल पर अपने बड़ी बहनों के साथ चुन्नी का झूला बनाकर झूल रही थी। झूलते समय अचानक प्रिया फिसल गई और गर्दन में चुन्नी का फंदा फंसने के कारण प्रिया की जान चली गई।

उत्तराखंड |  घर में झूला झूलते हुए गले में फंसा चुन्नी का फंदा, बच्ची की मौत
DEMO PIC

बहनों के चीखने और चिल्लाने पर मां और पड़ोसी भागकर ऊपर आ गए। बच्ची को सिनर्जी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे