उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ चुनाव | भुवन जोशी अध्यक्ष तो सुरेश चन्द्र भट्ट बने महामंत्री
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज दिनांक 16 नवम्बर, 2019 को सूचना भवन, स्थित सभागार में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए अपर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज दिनांक 16 नवम्बर, 2019 को सूचना भवन, स्थित सभागार में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए अपर निदेशक डॉ अनिल चन्दोला ने कहा कि विभाग द्वारा संघ को पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा। डॉ चन्दोला ने कहा कि संघ द्वारा रचनात्मक कार्यों में भी योगदान दिया जाय। विभागीय कार्मिकों की सहायता के लिए कर्मचारी कल्याण कोष की स्थापना की जाय, जिसमें प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी द्वारा प्रतिमाह अंशदान जमा किया जाय। डॉ चन्दोला ने अपने वेतन से रुपये 1100/- का अंशदान प्रतिमाह जमा कराने की घोषणा की। डॉ चन्दोला ने कहा कि संघ मजबूत होगा, तो विभाग भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में विभाग के सामने काफी चुनौतियां है, जिनका सामना करने के लिए नई तकनीक और दक्ष मानव संसाधन की आवश्यकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड कर्मचारी संघ द्वारा विभाग हित में जो भी प्रस्ताव रखा जायेगा, उस पर सकारात्मक कार्यवाही की जायेगी।
संयुक्त निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सूचना विभाग की मजबूती के लिए जरूरी है कि संघ भी मजबूत रहे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि संघ के माध्यम से विभागीय हित में कार्य करेंगे। संयुक्त निदेशक, आशिष त्रिपाठी ने कहा कि संघ में ही शक्ति है, लेकिन शक्ति का सही उपयोग कैसे करना है, इसके लिए भी संघ को ही सोचना होगा। उन्होंने कहा कि संघ के माध्यम से सकारात्मक रूप से कार्मिकों के हितो को रखा जाय। विभाग कार्मिकों के हितों के प्रति सदैव सजग है।
अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि संघ का उद्देश्य कार्मिकों के हितों को विभाग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभाग में कार्मिकों की अत्याधिक कमी है, जिसके लिए संघ के माध्यम से उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। अधिवेशन को श्री एल.पी.भट्ट, श्री यमुना प्रसाद व्यास, श्री शेखर चन्द्र जोशी, श्री कीर्ति पंवार, श्री चन्द्र सिंह तोमर, श्री अंकित चैहान सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध किया गया। चुनाव अधिकारी गोपाल सिंह राणा द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। सर्वसम्मत्ति से निर्विरोध रूप से नई कार्यकारिणी चुनी है, जो इस प्रकार है:-
- अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी,
- उपाध्यक्ष सुषमा
- महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट
- संयुक्त मंत्री प्रशांत रावत
- संगठन मंत्री चेतन पाण्डेय एवं अंकित चैहान
- कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान
- संयोजक/ ऑडिटर प्रमोद तिवारी
- प्रचार मंत्री श्री बहादुर सिंह कन्याल
- कार्यकारिणी सदस्य रामपाल सिंह रावत
- कार्यकारिणी सदस्य गिरीजाशंकर जोशी
- कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह बुदियाल
- कार्यकारिणी सदस्य दीपेन्द्र सिंह रावत
- कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार सती
- कार्यकारिणी सदस्य सुनील तोमर
- कार्यकारिणी सदस्य पारूल
- कार्यकारिणी सदस्य संतोषी नेगी
- कार्यकारिणी सदस्य विपिन चंद्र
- कार्यकारिणी सदस्य रामसिंह परजोली
संघ के नवनिर्वाचित महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा। विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय। साथ ही वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जाय। जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। इसके लिए विकासखण्ड स्तर तक सूचना केन्द्र की स्थापना की जाय। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारीगण/कार्मिक उपस्थित थे।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे