सलाम | देश के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

सलाम | देश के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

जम्मू [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मूल रुप से चमोली जिले के रहने वाले नायक जगदीश सिंह 20 जनवरी को जम्मू कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे।


सलाम | देश के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

जम्मू [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

मूल रुप से चमोली जिले के रहने वाले नायक जगदीश सिंह 20 जनवरी को जम्मू कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे। इस दौरान गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

घायल जवान को तत्काल ईलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर ईलाज के दौरान नायक जगदीश सिंह ने बुधवार को दम तोड़ दिया।

सलाम | देश के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

जगदीश सिंह अपने पीछे पत्नी ऊषा देवी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ कर चले गए।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे