उत्तराखंड | प्रकाश पंत का निधन, पंत के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड | प्रकाश पंत का निधन, पंत के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 58 वर्षीय पंत का लंबे समय से उपचार चल रहा था> पंत की बीमारी को देखते हुये उनके विभाग- संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी


उत्तराखंड | प्रकाश पंत का निधन, पंत के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 58 वर्षीय पंत का लंबे समय से उपचार चल रहा था>

पंत की बीमारी को देखते हुये उनके विभाग- संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मुख्यमंत्री के अधीन आ गए थे।

प्रकाश पंत के बारे में जानिए  

प्रकाश पन्त का जन्म 11 नवंबर 1960 में पिथौरागढ़ जिले के ग्राम खड़कोट, पो.ऑ. पिथौरागढ़, जनपद पिथौरागढ़ में हुआ था। पंत के पिता का नाम मोहन चन्द्र पन्त एं माता का नाम कमला पंत है। प्रकाश पंत की शादी चंद्रा पंत से हुई थी। प्रकाश पंत ने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है औऱ उनके पास फार्मेसी में डिप्लोमा है।

उत्तराखंड | प्रकाश पंत का निधन, पंत के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

प्रकाश पंत ने 1984 में सरकारी सेवा में स्वच्छन्द रूप से समाज सेवा न कर पाने के कारण पद से त्यागपत्र दिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

साहित्य में रुची |  साहित्य में भी पंत की खासी रुची थी और उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी थी। जिनमें – एक आवाज़ (काव्य संग्रह), प्रराब्द (काव्य संग्रह), एक थी कुसुम (कहानी ), आदि कैलाश यात्रा (यात्रा वृतांत ), मैं काली नदी प्रमुख हैं।

अच्छे निशानेबाज थे पंत | इसके साथ ही प्रकाश पंत अच्छे निशामनेबाज भी थे। पंत ने 2004  राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता थी और 2004 में ही राष्ट्रीय निशानेबाजी में रजत पदक (जी०बी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता कोयम्बटूर वर्ष 2004) जीता था।

राजनीतिक करियर

  • 1977- छात्र राजनिति में सक्रिय, सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव, श.स्नातकोत्तर महासचिव 1988- नगर पालिक परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित
  • 1998- अविभाजित उत्तर प्रदेश में विधायक चुने गए।
  • 2001- पहली बार विधानसभा अध्यक्ष बने।
  • 2002- पिथौरागढ़ विधानसभा से विधायक बने।
  • 2007- बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
  • 2017- बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
  • 5 जून 2019- लंबी बीमारी के बाद निधन

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे