उत्तराखंड | सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 लोग गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 लोग गिरफ्तार

रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट) कृष्णानगर स्थित एक घर में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक मानव तस्कर विरोधी सेल को रविवार रात को सूचना मिली कि कृष्णानगर स्थित एक किराए के घर में काफी समय से


उत्तराखंड | सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 लोग गिरफ्तार

रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट) कृष्णानगर स्थित एक घर में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक मानव तस्कर विरोधी सेल को रविवार रात को सूचना मिली कि कृष्णानगर स्थित एक किराए के घर में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

इसके बाद मानव तस्कर विरोधी सेल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मकान से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला समेत तीन लोग चला इस धंधे को चला रहे थे। इनके नाम नीरज निवासी ग्राम नन्हेंड़ा गुज्जर, जिला सहारनपुर है।

इसके साथ पकड़ी गई महिलाएं, जिनमें एक पश्चिम बंगाल हाल निवासी शिवपुरम, गंगनहर कोतवाली तथा दूसरी दिल्ली हाल निवासी सलेमपुर राजपुताना है।

चौथा आरोपी दलजीत निवासी बलदेवनगर अंबाला, हरियाणा है। दोनों महिलाएं नीरज के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार चला रही थीं।

पुलिस ने इन सभी पर मुकदमा दर्ज कर इन्हें कोर्ट में पेश किया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर मकान मालिक पर भी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे