20 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था उत्तराखंड का लाल, देश के लिए दिया बलिदान
श्रीनगर(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गए हैं। उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। शहीद वीरेंद्र सिंह उधमसिंह नगर जिले के खटीमा के मोहम्मदपुर भुढ़िया गांव के रहने वाले हैं। इनके दो छोटे बच्चे हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे सेना

श्रीनगर(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गए हैं। उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
शहीद वीरेंद्र सिंह उधमसिंह नगर जिले के खटीमा के मोहम्मदपुर भुढ़िया गांव के रहने वाले हैं। इनके दो छोटे बच्चे हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे सेना के एक अधिकारी ने उनकी पत्नी को फोन पर शहादत की जानकारी दी है।
शहीद वीरेंद्र सिंह राणा के पिता का नाम दीवान सिंह है। शहीद वीरेंद्र सिंह के दो बड़े भाई हैं। शहीद वीरेंद्र सिंह के बहनोई ने बताया कि वीरेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 5 साल की, जबकि ढाई साल का एक बेटा है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र दो दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी बिताने के बाद जम्मू के लिए रवाना हुआ था।
हरीश रावत के बयान पर मच सकता है बवाल, बोले- जवान शहीद हो रहे थे और मोदी कार्बेट में सैर कर रहे थे
.Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे