पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा हैं भिखारी, इस नंबर पर है अपना उत्तराखंड

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा हैं भिखारी, इस नंबर पर है अपना उत्तराखंड

नई दिल्ली/देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देशभर में अगर भिखारियों की राज्यवार संख्या की बात करें तो ममता बनर्जी का राज्य इस मामले में टॉप पर है। वहीं उत्तरांखंड की अगर बात करें तो अन्य राज्यों की तुलना मं यहां पर भिखारियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इस सूची में अपना उत्तराखंड 19वें नंबर पर है। आपको


नई दिल्ली/देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देशभर में अगर भिखारियों की राज्यवार संख्या की बात करें तो ममता बनर्जी का राज्य इस मामले में टॉप पर है। वहीं उत्तरांखंड की अगर बात करें तो अन्य राज्यों की तुलना मं यहां पर भिखारियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इस सूची में अपना उत्तराखंड 19वें नंबर पर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भीख मांगने को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। यहां पर भीख मांगना और देना दोनों अपराध है।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने संसद में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश आता है, जहां भिखारी की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं सबसे कम भिखारी की बात करें तो लक्षद्वीप में महज 2 ही भिखारी हैं।

सामाजिक न्याय राज्य मंत्री थावरचंद गहलौत ने संसद में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि देश में 4,13,670 भिखारी हैं जिनमें 2,21,673 लाख पुरुष और 1,91,997 लाख महिला भिखारी हैं। इनमें से उत्तराखंड में कुल 3,320 भिखारी हैं, जिनमें 2374 पुरुष जबकि 946 महिला भिखारी हैं।

उत्तराखंड में भीख मांगने और देने पर प्रतिबंध, जुर्माने के साथ होगी जेल

पश्चिम बंगाल के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में 65,835, तीसरे नंबर आंध्र प्रदेश में 30,218, चौथे नंबर पर बिहार में 29,723 और पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश में 28,695 भिखारी हैं। खास बात ये है कि इस रिपोर्ट  के अनुसार असम, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में महिला भिखारियों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। नीचे देखिए राज्यवार भिखारियों की संख्या की पूरी सूची-

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा हैं भिखारी, इस नंबर पर है अपना उत्तराखंड

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे