उत्तराखंड  | बिना दुल्हन के ही वापस लौटी बारात, जानिए वजह

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड  | बिना दुल्हन के ही वापस लौटी बारात, जानिए वजह

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। जिस पर दुल्हन के पिता ने शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक की शादी फतेपुर हरबर्टपुर निवासी एक युवक की शादी सहारनपुर निवासी युवती से तय हुई थी।रविवार को दोपहर


उत्तराखंड  |  बिना दुल्हन के ही वापस लौटी बारात, जानिए वजह

 देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। जिस पर दुल्हन के पिता ने शादी से इंकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक की शादी  फतेपुर हरबर्टपुर निवासी एक युवक की शादी सहारनपुर निवासी युवती से तय हुई थी।रविवार को दोपहर 12 बजे दूल्हा बारात लेकर पांवटा रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट पहुंचा। बारात के पहुंचने के बाद रिबन काटने के दौरान ही दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी।

अचानक जयमाला के दौरान दूल्हे और दुल्हन के पिता के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन के पिता का गला पकड़ लिया। जिस पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी। पीच बचाव में दुल्हन पक्ष के एक युवक का हाथ फैक्चर हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।उत्तराखंड  |  बिना दुल्हन के ही वापस लौटी बारात, जानिए वजह

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दुल्हन पक्ष के लोग बिना शादी के ही वापस अपने घर लौट गये।दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हा पहले ही दहेज के 5 लाख रुपये ले चुका है। जबकि फिर से दहेज की मांग कर रहा था। जिस पर उसने मारपीट शुरू कर दी।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे