उत्तराखंड | पति के साथ बाइक पर अस्पताल से लौट रही गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | पति के साथ बाइक पर अस्पताल से लौट रही गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की में अस्पताल से लौट रही गर्भवती महिला की सड़क बनाने वाले रोलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक टोडा कल्याणपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मांगी सोमवार को अपने


उत्तराखंड | पति के साथ बाइक पर अस्पताल से लौट रही गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की में अस्पताल से लौट रही गर्भवती महिला की सड़क बनाने वाले रोलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक टोडा कल्याणपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मांगी सोमवार को अपने पति पंकज के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए रुड़की आई थी। उनके साथ तीन साल का भतीजा भी था। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रुड़की टॉकीज के पास रोड रोलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।आसपास के लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मांगी करीब तीन माह की गर्भवती थी।उत्तराखंड | पति के साथ बाइक पर अस्पताल से लौट रही गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मांगी बाइक से छिटककर रोड रोलर के नीचे आ गईं जबकि पंकज और उनका भतीजा सुरक्षित हैं।सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल लाइंस पुलिस को भी मामले की जानकारी दी ।इस बीच रोलर चालक मौके से भाग निकला। लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की मौत मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे