उत्तराखंड | सौतेली मां और पिता से परेशान दो बहनें हाई कोर्ट पहुंची, लगाए ये आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | सौतेली मां और पिता से परेशान दो बहनें हाई कोर्ट पहुंची, लगाए ये आरोप

काशीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) काशीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।यहां दो सगी बहनों ने सौतेली मां और पिता पर वेश्यावृत्ति में धकेलने समेत कई गंभीर आरोप लगाए साथ ही हाईकोर्ट से मदद की गुहार लगाई है। अपनी शिकायत में दोनों बहनों ने कहा है कि उनकी मां का निधन वर्ष 2000 में हो


उत्तराखंड | सौतेली मां और पिता से परेशान दो बहनें हाई कोर्ट पहुंची, लगाए ये आरोप

काशीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) काशीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।यहां दो सगी बहनों ने सौतेली मां और पिता पर वेश्यावृत्ति में धकेलने समेत कई गंभीर आरोप लगाए साथ ही हाईकोर्ट से मदद की गुहार लगाई है।

अपनी शिकायत में दोनों बहनों ने कहा है कि उनकी मां का निधन वर्ष 2000 में हो गया था। इसके बाद उनके पिता ने कुंती देवी से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही सौतेली मां और पिता उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। कई बार उन्हें जहर देकर  मारने और चलती गाड़ी के सामने धक्का देकर मारने का प्रयास किया गया। यही नही सौतेली मां और पिता पिता उन्हें लगातार वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी देते है।उत्तराखंड | सौतेली मां और पिता से परेशान दो बहनें हाई कोर्ट पहुंची, लगाए ये आरोप

अब वह अपनी मौसी के यहां रह रहीं है लेकिन पिता बीते 5 नवंबर 2019 को मौसी के यहां आए और उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की। दोनों ने मां-पिता से जान का खतरा होने की बात कहते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।पुलिस ने दोनों बहनों की तहरीर और हाईकोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और दोनों बहनों को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost        

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे