हर वर्ष 5 विभूतियों को मानद उपाधि देंगे उत्तराखंड के विवि: धन सिंह रावत

  1. Home
  2. Dehradun

हर वर्ष 5 विभूतियों को मानद उपाधि देंगे उत्तराखंड के विवि: धन सिंह रावत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधियां तथा पदक प्रदान किए। दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्ष 2011 से 2016 तक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इनमें 617 पोस्ट ग्रेजुएट, 380 स्नातक उपाधि तथा 5 पी.एच.डी उपाधिधारक सम्मिलित हैं। राज्यपाल


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधियां तथा पदक प्रदान किए।

दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्ष 2011 से 2016 तक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इनमें 617 पोस्ट ग्रेजुएट, 380 स्नातक उपाधि तथा 5 पी.एच.डी उपाधिधारक सम्मिलित हैं। राज्यपाल ने प्रथम प्रयास में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 44 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया।

इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि दीक्षांत समारोहों को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने शैक्षिक कैलेंडर को कड़ाई से लागू किया है। दून विश्वविद्यालय में 180 दिन के सापेक्ष विगत शैक्षणिक सत्र में 212 दिन पढ़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 विभूतियों को राज्य के विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधि दी जाएगी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे