चार धाम यात्रा | श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिलेगी मौसम व यात्रा रूट की जानकारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

चार धाम यात्रा | श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिलेगी मौसम व यात्रा रूट की जानकारी

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई दिकक्त परेशानी ना हो इसके लिए शासन-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी सी रविशंकर ने बताया कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इंटरनेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रा कार्यालय ऋषिकेश में


चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई दिकक्त परेशानी ना हो इसके लिए शासन-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी सी रविशंकर ने बताया कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इंटरनेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रा कार्यालय ऋषिकेश में कॉल सेंटर बनाया गया है, जहां 24 घंटे यात्रियों को सूचनाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन की वेबसाइट से ट्रेवलिंग की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष योजना है। पैदलमार्ग पर आवास-भोजन की सुविधा है। केदारनाथ में 918 हट और 1318 टैंट लगाए गए हैं। जीएमवीएन के सभी गेस्टहाउस में पहाड़ के व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे