उत्तराखंड | क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों पर इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, क्लिक कर जानिए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों पर इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, क्लिक कर जानिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के 12 जिलों में क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए 148 प्रत्याशियों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान के बाद मतगणना का काम दोपहर तीन बजे से शुरु हो गया है। साथ ही कई सीटों पर परिणाम भी सामने आ चुके हैं। रामनगर में भाजपा प्रत्याशी रेखा रावत 21 वोट


उत्तराखंड | क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों पर इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, क्लिक कर जानिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के 12 जिलों में क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए 148 प्रत्याशियों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान के बाद मतगणना का काम दोपहर तीन बजे से शुरु हो गया है। साथ ही कई सीटों पर परिणाम भी सामने आ चुके हैं।

रामनगर में भाजपा प्रत्याशी रेखा रावत 21 वोट पाकर विजयी हुईं। वहीं बगावत कर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी विधायक की पुत्र वधु श्वेता बिष्ट को 12 मत मिले।

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में कांग्रेस पार्टी ने प्रमुख सहित सभी पदों पर अपना कब्जा जमा कर शानदार जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दीपक किरौला ने भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रभाकर लाल साह कन्नू को 14 मतों से हराकर प्रमुख पद पर शानदार जीत दर्ज की। दीपक किरौला को 27 मत मिले। जबकि भाजपा के दीपक प्रभाकर लाल साह को कुल 13 मत मिले।

  • वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी नंन्दिता भट्ट ने भाजपा नेता राज्य आंदोलनकारी जगदीश बुधानी को 9 मतों से हराया। नंदिता भट्ट को 24 तथा जगदीश बुधानी को 15 मत मिले जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर कांग्रेस के प्रकाश चन्द्र ने भाजपा के महेन्द्र सिंह अधिकारी को 8 मतों से हराया। जिसमें प्रकाश चन्द्र को 24 मत तथा महेन्द्र सिंह अधिकारी को 16 मतों पर संतोष करना पड़ा।

उत्तराखंड | क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों पर इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, क्लिक कर जानिए

चौखुटिया में ब्लाक प्रमुख के लिए हुए सीधे मुकाबले में किरन बिष्ट ने चेतना नेगी को 5 वोटों से हराया, किरन बिष्ट को 19 व चेतना नेगी को 14 वोट मिले। उप जयेष्ठ प्रमुख के लिए गीता बिष्ट ने विजेंद्र को 8 वोटों से हराया, गीता बिष्ट को 17 व विजेंद्र को 9 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे अशोक कुमार को 7 वोट मिले। कनिष्क उप प्रमुख के लिए हरीश सिंह ने प्रीती जोशो को 5 मतों से हराया। हरीश को 17 व प्रीति को 12 वोट मिले।

जोशीमठ ब्लॉक में कांग्रेस के हरीश परमार ने जीत दर्ज की। वहीं उत्तरकाशी के नौगांव में सरोज पंवार ब्लाक प्रमुख, कृष्ण सिंह जेष्ठ प्रमुख और दर्शनी नेगी कनिष्ठ प्रमुख बनीं।

 

टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक में निर्दलीयों का कब्जा रहा। ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रभा देवी बिष्ट को 21 मत मिले। भाजपा की काजल पंवार को 14 मत मिले। वहीं, भाजित प्रत्याशी 7 मतों से हारीं।

कालाढूंगी में कोटाबाग में भाजपा को तगड़ा झटका लगा। भाजपा से जीवन चंद्र भट्ट को 11 मत मिले और भाजपा के बागी रवि कन्याल 19 मत लाकर ब्लाक प्रमुख बने।

सितारगंज ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलजीत कौर की जीत हुई। कमलजीत को 25 और उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी मृदुल त्रिपाठी को 15 वोट मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर गुरप्रीत सिंह और कनिष्ठ प्रमुख पद पर लक्ष्मी मंडल ने जीत दर्ज की।

चंपावत में निर्दलीय रेखा देवी भाजपा के मुकेश महराना को हराकर बनी ब्लॉक प्रमुख। रेखा देवी को 21  मत मिले मुकेश को 17 मत मिले। वहीं दो मत निरस्त किए गए। पाटी व बाराकोट ब्लाक में भाजपा ने जीत दर्ज की।

रामगढ़ ब्लाक में भाजपा के भगवती बिष्ट को 10 वोट मिले तो निर्दलीय पुष्पा नेगी को 21 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पा नेगी ब्लाक प्रमुख बनीं।

  • ज्येष्ठ और कनिष्ठ में निर्दलीयों का कब्जा रहा। ज्येष्ठ प्रमुख में निर्दलीय प्रदीप सिंह को 20 वोट के साथ विषय हुए तो, निर्दलीय मनीष बिष्ट को 11 वोट मिले। कनिष्ठ प्रमुख के पद पर निर्दलीय घनानंद 21 वोट पाकर जीते। वहीं निर्दलीय देवेंद्र सिंह को केवल 10 वोट मिले।

धारी विकासखंड में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख की सीट पर भाजपा ने कब्जा किया। ब्लाक प्रमुख के पद पर भाजपा से आशा रानी को 17 वोट तो निर्दलीय संजय कुमार को नौ वोट पड़े।

  • ज्येष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा के संजय सिंह को 19 वोट तो निर्दलीय सोबन सिंह को 7 वोट पड़े। कनिष्ठ प्रमुख पर भाजपा के कृष्ण कुमार को 19 वोट तो निर्दलीय हरीश चंद्र को 07 वोट पड़े।

कनालीछीना में भाजपा की सुनीता कन्याल ब्लाक प्रमुख बनीं। उन्होंने गठबंधन के उम्मीदवार एवं पूर्व प्रमुख प्रशांत भंडारी को हराया।

लोहाघाट के बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी विनीता फर्त्याल ने आनंद अधिकारी को हराया। 20 में से 18 सदस्यों ने किया मतदान किया था। जिसमें  विनीता को 13 और आनंद को 5 मत मिले।

  • कनिष्ठ प्रमुख पद पर बबीता सामन्त ने सपना जोशी को किया पराजित। बबीता को 13 ओर सपना को 5 मत मिले। बीडीसी सदस्य जगदीश अधिकारी और मीनाक्षी मेहरा ने मतदान नहीं किया। वहीं, नंद बल्लभ बगौली निर्विरोध ज्येष्ठ प्रमुख चुने गई

गदरपुर में ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की प्रत्याशी पूनम रानी 27 मत लेकर विजयी हुईं। वहीं संयुक्त मोर्चे की ममता रानी को 13 मत मिले।

  • ज्येष्ठ प्रमुख पद पर टिप्सन नरूला को 24 और सलविंदर सिंह कलसी को 16 मत मिले। वहीं, कनिष्ठ प्रमुख पद पर वैजयंती मंडल को 26 एवं अजय सरदार को 14 मत मिले।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे