उत्तराखंड | महिला कॉन्स्टेबल का शव किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | महिला कॉन्स्टेबल का शव किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला, मचा हड़कंप

हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है ।जिसके मुताबिक झबरेड़ा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल का शव रविवार देर शाम किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल मंजीता देहरादून जनपद के त्यूनी क्षेत्र की रहने वाली थीं वह 2016 बैच की सिपाही थी जो


उत्तराखंड | महिला कॉन्स्टेबल का शव किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला, मचा हड़कंप

हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है ।जिसके मुताबिक झबरेड़ा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल का शव रविवार देर शाम किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल मंजीता देहरादून जनपद के त्यूनी क्षेत्र की रहने वाली थीं वह 2016 बैच की सिपाही थी जो की वर्तमान में झबरेड़ा थाने में तैनात थी।जानकारी के अनुसार मंजिता शाम 5 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे में चली गई थी।

कुछ देर बाद किसी काम से थाने से उसे फोन मिलाया गया लेकिन काफी देर तक जब उसने फोन नही उठाया तो उसकी तलाश शुरू हुई। जब एक पुलिस कर्मी ने थाना परिसर स्थित आवास में जाकर देखा तो मंजिता का शव आवास के किचन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इससे पुलिस कर्मियों समते पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सूचना आलाधिकारियों को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।पुलिस मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे