अच्छी ख़बर | एक जून से आप कर पाएंगे ‘फूलों की घाटी’ के दीदार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

अच्छी ख़बर | एक जून से आप कर पाएंगे ‘फूलों की घाटी’ के दीदार

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए बेताब लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एक जून से 31 अक्तूबर तक घाटी पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। उन्होंने घाटी में पैदल


विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए बेताब लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एक जून से 31 अक्तूबर तक घाटी पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। उन्होंने घाटी में पैदल रास्तों की मरम्मत और साफ-सफाई को लेकर बृहस्पतिवार को पार्क के अधिकारियों और ईडीसी (ईको विकास समिति) के पदाधिकारियों की बैठक ली। डीएफओ ने घाटी में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जिसे आम तौर पर सिर्फ फूलों की घाटी कहा जाता है, भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है जो उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सम्मिलित रूप से विश्व धरोहर स्थल घोषित हैं। यह उद्यान 87.50 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। फूलों की घाटी को सन् 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे