यहां 19 साल की लड़की ने ‘रेपिस्ट’ के सिर में मारी गोली, जलाई बॉडी

  1. Home
  2. Viral News

यहां 19 साल की लड़की ने ‘रेपिस्ट’ के सिर में मारी गोली, जलाई बॉडी

अमेरिका (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका के विस्कोन्सिन राज्य के केनोशा में एक 19 साल की लड़की ने अपने कथित रेपिस्ट के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसके घर में ही बॉडी जला दी थी। अब लड़की को आजीवन कैद की सजा हो सकती है। आज तक की खबर के अनुसार लड़की ने


यहां 19 साल की लड़की ने ‘रेपिस्ट’ के सिर में मारी गोली, जलाई बॉडी

अमेरिका (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका के विस्कोन्सिन राज्य के केनोशा में एक 19 साल की लड़की ने अपने कथित रेपिस्ट के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसके घर में ही बॉडी जला दी थी। अब लड़की को आजीवन कैद की सजा हो सकती है।

आज तक की खबर के अनुसार लड़की ने स्वीकार कर लिया था कि उसने जून 2018 में 35 साल के रैन्डी वोलर के सिर में दो बार गोली मारी थी। जांच अधिकारियों ने माना था कि वोलर ने करीब 6 लड़कियों का यौन शोषण किया था और उनके वीडियो बनाए थे। इनमें एक पीड़ित ये लड़की भी थी।

जब लड़की ने कथित रेपिस्ट की हत्या की, उससे करीब 4 महीने पहले ही उसे चाइल्ड सेक्स क्राइम को लेकर गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में वह छूट गया था।

यहां 19 साल की लड़की ने ‘रेपिस्ट’ के सिर में मारी गोली, जलाई बॉडी

मर्डर के बाद लड़की पर फर्स्ट डिग्री इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया। प्रॉसिक्यूटर ने दावा किया था कि लड़की ने पहले से हत्या की प्लानिंग की थी। हालांकि, लड़की ने कहा कि उसने बचाव में वोलर पर गोली चलाई।

लड़की ने कहा कि जब वोलर ने उसे ड्रग दिया और सेक्स करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने गोली चलाई। हालांकि, एक जज ने अपने आदेश में कहा कि लड़की को उस कानून के तहत छूट नहीं मिल सकती है जिसमें यौन शोषण के पीड़ितों को छूट हासिल है। लड़की के वकील अब ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। लड़की फिलहाल जेल में बंद है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे