लोस चुनाव | 5वें चरण के लिए मतदान जारी, दांव पर इन दिग्गजों का भविष्य

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

लोस चुनाव | 5वें चरण के लिए मतदान जारी, दांव पर इन दिग्गजों का भविष्य

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान शुरु हो गया है। पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर 674 उम्मीदवार मैदान में हैं। उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में 5 और झारखंड


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान शुरु हो गया है। पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर 674 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में 5 और झारखंड में 4 सीटों के लिए चुनाव होना है। जम्मू-कश्मीर की लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है। इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे।

बीजेपी के लिए अहम | बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए पांचवा चरण काफी अहम है क्योंकि 2014 के चुनावों में बीजेपी ने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की थी।

ये दिग्गज मैदान में | उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर बड़े राजनीतिक हस्तियों के बीच चुनावी टक्कर है जिनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर जिन 134 उम्मीदवारों की किस्मत तय होनी है उनमें दो पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस चरण के बाद राजस्थान में चुनाव खत्म हो जाएंगे। राजस्थान में राज्यवर्द्धन राठौर, कृष्णा पुनिया, अर्जुन राम मेघवाल प्रमुख उम्मीदवार हैं। पश्चिम बंगाल में सभी सात सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, कांग्रेस और सीपीआई के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। 2014 के चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। बिहार में पांच सीटों में से हाजीपुर जहां लोक जनशक्ति पार्टी का गढ़ है वहीं सारण आरजेडी का गढ़ माना जाता है। तीन अन्य संसदीय क्षेत्र हैं मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी। झारखंड में चार सीटों हजारीबाग, कोडरमा, रांची और खूंटी में चुनाव होने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से फिर से चुनाव मैदान में हैं। मध्यप्रदेश में सात सीटों टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतुल में चुनाव होंगे जहां 2014 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। लद्दाख में चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी से जहां सेरिंग नामग्याल मैदान में हैं वहीं कांग्रेस से रिगजिन स्पालबार हैं और दो उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे