उत्तराखंड की 69 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल, तैयारी पूरी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड की 69 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल, तैयारी पूरी

उत्तराखंड की 69 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा। 75, 13, 547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं कर्णप्रयाग सीट पर बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के चलते चुनाव 9 मार्च को होगा। कुल 69 सीटों के लिए 628 प्रत्याशियों में कांग्रेस और भाजपा के 69-69, बसपा के 68, उक्रांद के 52, सपा के 21, सीपीआइ-एम के 06, सीपीआइ के चार,


उत्तराखंड की 69 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा। 75, 13, 547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं कर्णप्रयाग सीट पर बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के चलते चुनाव 9 मार्च को होगा।

कुल 69 सीटों के लिए 628 प्रत्याशियों में कांग्रेस और भाजपा के 69-69, बसपा के 68, उक्रांद के 52, सपा के 21, सीपीआइ-एम के 06, सीपीआइ के चार, और आरएलडी के छह हैं। अधिकतर प्रत्याशी निर्दल या अन्य दलों से हैं।

बुधवार को होने वाले मतदान के लिए प्रदेशभर में 10685 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 7513547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने भी ताकत झोंक दी है।

आयोग की सख्ती के चलते अब तक राज्यभर में तकरीबन एक लाख लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है, जबकि करीब 2.50 करोड़ नकदी को भी पकड़ा गया है।

तकरीबन 80 किलो मादक द्रव्य भी जब्त किए गए हैं। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सोमवार को 16 लोगों को नोटिस दिया गया। अब तक 383 लोगों को नोटिस थमाया जा चुका है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे